अल्मोड़ा: होमवर्क पूरा न करने पर छात्रा की बेरहमी से पिटाई का आरोप, शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग
अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में गृहकार्य पूरा न करने पर कक्षा छह की छात्रा की कथित पिटाई का मामला सामने आया है। परिजनों ने अतिथि शिक्षिका पर बेत से मारने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज पुभाऊं में कक्षा छह की छात्रा के साथ कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय की एक अतिथि शिक्षिका पर गृहकार्य पूरा नहीं करने पर छात्रा की c करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद छात्रा के शरीर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान मिले हैं। मामले को लेकर परिजनों और क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने संबंधित शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा को गृहकार्य दिया गया था। बताया जा रहा है कि छात्रा लगातार चार-पांच दिनों से गृहकार्य पूरा करके विद्यालय नहीं ला रही थी। इसी बात को लेकर शिक्षिका ने छात्रा को डांटा। आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका ने आपा खो दिया और बेत से छात्रा की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद छात्रा काफी देर तक रोती रही। विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्रा जब रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों ने उसके शरीर पर पिटाई के निशान देखे तो वे आक्रोशित हो गए। इसके बाद परिजन मामले की शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचे। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य मारकंडे शुक्ला ने बताया कि जानकारी के अनुसार छात्रा पिछले चार-पांच दिनों से गृहकार्य करके नहीं ला रही थी। इसी बात पर शिक्षिका ने उसे डांटा और पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि छात्रा को पीटना गलत है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले में अब विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुभाऊं के राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षिका के एक छात्रा की पिटाई किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद घटना की जानकारी मिल पाई। अब सोमवार को मामले की जांच की जाएगी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित अतिथि शिक्षिका के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-प्रेमा बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी लमगड़ा