{"_id":"614a2a5d8ebc3e84795e54d8","slug":"anshan-by-artist-in-almora-almora-news-hld438783121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिशन के विरोध में लोक कलाकार ने किया आमरण अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिशन के विरोध में लोक कलाकार ने किया आमरण अनशन
विज्ञापन
अल्मोड़ा सर्किट हाउस में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से वार्ता करते लोक कलाकार।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं मंडल के सांस्कृतिक दलों की नाराजगी को देखते हुए अग्रिम आदेश तक ऑडिशन स्थगित कर दिया गया। उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में होने वाले पांच दिवसीय ऑडिशन के विरोध में कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के बैनर तले लोक कलाकार मंगलवार को ऑडिशन स्थल पर आमरण अनशन पर बैठ गए। कलाकारों ने ऑडिशन स्थल में तालाबंदी कर दी और अधिकारियों को अंदर नहीं घुसने दिया।
बाद में सर्किट हाउस में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और संयुक्त निदेशक केएस चौहान की मौजदूगी में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से वार्ता हुई। जिसमें सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि कुमाऊं के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिए हैं। इसके बाद मामला शांत हुआ।
सूचना और लोक संपर्क विभाग की ओर से कुमाऊं मंडल के पांच दिवसीय ऑडिशन मंगलवार को सुबह दस बजे से उदयशंकर नाट्य अकादमी फलसीमा में होने थे। ऑडिशन के लिए 137 लोक दलों से पंजीकरण कराया था। पहले दिन बागेश्वर जिले के लोक दलों का ऑडिशन होना था। बागेश्वर से लोक कलाकार भी ऑडिशन स्थल पर पहुंच गए थे। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान और अन्य अधिकारी जैसे ही ऑडिशन स्थल उदयशंकर नाट्य अकादमी पहुंचे तो वहां मौजूद लोक कलाकारों ने नारेबाजी के साथ विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ऑडिशन के विरोध में लोक गायक मोहन राम, बागेश्वर के लक्ष्मण कुमार, धरम नेगी ऑडिशन स्थल पर ही आमरण अनशन पर बैठ गए। नाराज लोक कलाकारों ने ऑडिशन स्थल पर तालाबंदी कर दी और अधिकारियों को भीतर नहीं घुसने दिया। लोक कलाकारों का शिष्टमंडल सर्किट हाउस में जिला प्रभारी मंत्री, पेयजल, पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल से मिला। लोक कलाकारों की विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान की मौजूदगी में पेयजल मंत्री चुफाल से वार्ता हुई।
वार्ता में लोक कलाकारों ने कहा कि कोरोना के चलते गत वर्ष से लोक कलाकारों को कोई काम नहीं मिला। अभी भी खास काम नहीं मिल रहा है। कुछ समय बाद आचार संहिता लग जाएगी। आचार संहिता लगने के बाद तो किसी भी तरह का काम नहीं मिलेगा। ऐसे में इस ऑडिशन से कलाकारों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने ऑडिशन बाद में कराने की मांग की। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक कुमाऊं के लोक दलों के ऑडिशन स्थगित किए गए हैं।
इसके बाद पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टू कर्नाटक, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, युवा जन संघर्ष मंच के अध्यक्ष मनोज बिष्ट, प्रकाश बिष्ट, गीता सिराड़ी ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। वार्ता में संगठन के महासचिव गोपाल चम्याल, गोकुल बिष्ट, रितेश जोशी, प्रकाश भट्ट, प्रकाश बिष्ट, चंदन नेगी, संजय कुमार, भुवन जोशी, अजय चंदोला, अर्जुन देव, लक्ष्मण कुमार, बलदेव आगरी, देवेंद्र भट्ट, संदीप नयाल, हिमांशु चतुर्वेदी, अमर बोरा, चंदन बोरा, कुंवर राज, आशीर्वाद गोस्वामी, पुष्कर मेहरा आदि थे।