फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Annual splash of colorful programs

वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

Sun, 01 Jan 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, धौलछीना (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 01 Jan 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आचार्य नरेंद्र देव राजकीय हाईस्कूल मंगलता के पच्चीसवें वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि शिक्षक ईमानदारी से कर्तव्यों का पालन कर बच्चों के भविष्य को सवारें। नौनिहालों को गुणवत्ता परक शिक्षा देना सराहनीय है। 

उन्होंने कहा कि आज के दौर में  रोजगार सीमित हैं। शिक्षकों का दायित्व है कि बच्चों की प्रतिभा को  पहचान कर उनमें आत्मविश्वास जगाएं। प्रतिभा के लिए संसाधनों  की आवश्यकता नहीं है बल्कि आत्मविश्वास होना जरूरी है। प्रदेश सरकार ने बालिका शिक्षा के लिए कई योजनाएं चलाई हैं।  योजनाओं का लाभ छात्राओं तक पहुंचाया जाए। पुन: कांग्रेस सरकार बनने पर छह माह के भीतर स्कूल को इंटरमीडिएट की मान्यता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। प्रधानाचार्य रमेश सिंह महरा ने बताया कि वर्ष 1991 में प्रताप भैया ने स्कूल की स्थापना की थी। स्कूल में वर्तमान में 245 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वन विकास निगम के उपाध्यक्ष धरम सिंह मेहरा, मान सिंह चम्याल, दान सिंह, महेंद्र बसंत नेगी, गंगा देवी, मोहन सिंह नेगी, त्रिलोचन उप्रेती, चंदन नेगी, वीरेंद्र कुमार, प्रहलाद सिंह, मोहन सिंह, दिनेश चंद्र भट्ट, बंशीलाल, जीवन सिंह, केशर सिंह, नीमा, पूरन चंद्र जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed