{"_id":"56f6e0064f1c1b602ff14fe3","slug":"annual-home-exam-results-in-31st","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में 31 को वितरित होगा वार्षिक गृह परीक्षाफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में 31 को वितरित होगा वार्षिक गृह परीक्षाफल
ब्यूरा/अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sun, 27 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के शासकीय और अशासकीय स्कूलों में 31 मार्च को वार्षिक गृह परीक्षाफल वितरित किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएन सिंह ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। सीईओ ने कहा है कि सभी प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, इंटर कालेजों में परीक्षा परिणाम वार्षिक परीक्षाफल उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। वार्षिक गृह परीक्षाफल अभिभावकों की उपस्थिति में बच्चों को वितरित होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा केंद्र हैं, उन स्कूलों में बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षाफल वितरित किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन