{"_id":"5d5949ba8ebc3e89c0038597","slug":"annual-festiel-of-green-wwod-school-ranikhet-news-hld353237711","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीन वुड के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में बिखेरी सतरंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीन वुड के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में बिखेरी सतरंगी छटा
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते ग्रीनवुड स्कूल के बच्चे। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ग्रीन वुड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल नैनी (मजखाली) के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। मुख्य अतिथि आईडीबीआई रानीखेत के शाखा प्रबंधक राजू अग्रवाल बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों से बेहद खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए बच्चों को हर गतिविधियों में भाग लेना चाहिए।
विद्यालय में बच्चों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली सहित तमाम राज्यों की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के माध्यम से छटा बिखेरी। विशिष्ट अतिथि अशोक हॉल गर्ल्स स्कूल मजखाली के प्रधानाचार्य हेमंत राय, उप प्रधानाचार्या मधुस्मिता ने भी बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की।
देशभक्ति पर आधारित गीत और अन्य गतिविधियों पर अभिभावकों और अतिथियों ने जमकर तालियां बजाईं। 14 डोगरा रेजीमेंट के कैप्टन नरेंद्र कुमार ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रबंधक कृपाल अधिकारी ने वार्षिक आख्या पेश की। इस अवसर पर संयोजक चंदन सिंह अधिकारी, प्रधानाचार्या जानकी अधिकारी, उप प्रधानाचार्य ललित मेहरा, कौशल जोशी, राकेश चंद्र, रश्मि लोहनी, अंबुज शिखा, नीलम, कविता, संगीता अधिकारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।