फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anniversary of two schools was celebrated with pomp

प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के संयुक्त वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरी छटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anniversary of two schools was celebrated with pomp
चौखुटिया के जमराड़ में आयोजित संयुक्त वार्षिकोत्सव में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद न्यूज - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल छिताड़ और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जमराड़ का संयुक्त वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रांतों के गीत और नृत्यों की छठा बिखेरी गई। विधायक महेश नेगी ने कहा कि दोनों विद्यालयों का अच्छी शिक्षा के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास में विशेष योगदान रहा है। उन्होंने दोनों विद्यालयों के कर्मठ शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वह विद्यालयों में संसाधनों की कमी नही होने देंगे।
विज्ञापन

इससे पहले उन्होंने जिपंस रमा देवी और अन्य अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित करने के साथ ही वर्षभर की गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया। जूनियर हाईस्कूल छिताड़ के प्रधानाध्यापक चंद्रादत्त पांडे और प्राथमिक की प्रधानाध्यापिका प्रेमलता आर्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने-अपने विद्यालयों की आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीजीआईसी की प्रधानाचार्या डा. नंदी शर्मा व संचालन जीवन मेहरा और आनंद प्रकाश चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों ने स्वच्छता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पॉलिथीन, खेलो इंडिया, नंदा राजजात यात्रा आदि की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमा देवी, गिरीश भट्ट, राम बहादुर, सुरेंद्र संगेला, बलवंत अधिकारी, प्रकाश रावत, विष्णुदत्त शर्मा, जगत सिंह , किशोर शर्मा, पीसी उपाध्याय, बलवंत नेगी, बलवंत अधिकारी, कमला फुलोरिया, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed