फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry people surrounded the police station when the loot was not disclosed

Almora News: लूट का खुलासा न होने पर गुस्साए लोगों ने कोतवाली घेरी

Tue, 30 Apr 2024 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 30 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Angry people surrounded the police station when the loot was not disclosed
अल्मोड़ा।
विज्ञापन

नगर के चीनाखान मोहल्ले में महिला से हुई लूटपाट की घटना का 10 दिन बाद भी खुलासा न होने पर गुस्साए लोगों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक का घेराव किया। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर में लगातार चोरी और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं और पुलिस लाचार बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को जल्द पकड़ने का भरोसा देकर किसी तरह लोगों को शांत किया।


नगर के चीनाखान में 19 अप्रैल को हुए लोकसभा चुनाव के दिन मतदान कर घर लौट रही महिला के गले से बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र लूट लिया था। दो सप्ताह बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर नहीं कर सकी है। मंगलवार को पीड़िता जानकी बिष्ट के साथ कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के लोगों ने कोतवाली परिसर में जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों का कहना था कि नगर क्षेत्र में लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी तक नहीं खंगाले। यदि गंभीरता से सीसीटीवी खंगाले जाते तो आरोपी व उसके गिरोह की निशानदेही की जा सकती थी। लोगों ने कहा कि घटना के दूसरे दिन से ही पुलिस आरोपी को ट्रैक करने की बात कर रही है लेकिन 11 दिन बीत चुके हैं आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस दौरान लोगों ने नगर और आसपास के इलाके में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं होने और स्मैक, गांजा, चरस की गिरफ्त में आ रहे युवाओं व नशीले पदार्थों की तेजी से बढ़ रही तस्करी को रोकने में पुलिस की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं कोतवाल जगदीश चंद्र देउपा ने कहा कि पुलिस घटना के बाद से लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मौके पर गीता मेहरा, मनोज सनवाल, देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, विनय किरौला, वैभव पांडे, वकुल साह, नीमा बिष्ट, रेखा बिष्ट, राधा बिष्ट, जानकी चिलवाल, मीना मनराल, शुभम, निर्मला जोशी, अंजू मेहता, भावना रावत, बसंती बगडवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed