फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry Congress workers surrounded the DFO due to increased leopard activity.

Almora News: तेंदुए की सक्रियता बढ़ने से नाराज कांग्रेसियों ने किया डीएफओ का घेराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Angry Congress workers surrounded the DFO due to increased leopard activity.
अल्मोडा। नगर में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से लोग दहशत में हैं। आवाजाही के दौरान लोगों को जान का खतरा बना रहता है। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग का घेराव किया। उन्हें ज्ञापन देकर तेंदुए की दहशत से छुटकारा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के रिहायशी इलाकों, विद्यालयों, पैदल मार्गों और घरों के आसपास तेंदुओं की बढ़ती आवाजाही अब लोगों के लिए खतरा बन गई है। लोग भयभीत होने के साथ ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तेंदुओं की सक्रियता वाले सभी चिह्नित स्थानों पर पिंजरा लगाने, नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त, ट्रैप कैमरे और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। कहा कि भविष्य में तेंदुओं से होने वाली घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पष्ट कार्ययोजना, समय-सीमा और जिम्मेदार अधिकारियों के नाम घोषित किए जाए। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तेंदुओं को नगर क्षेत्र से दूर सुरक्षित वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए। स्थायी व्यवस्था के तहत जू या रेस्क्यू सेंटर में रखा जाए। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन सिंह रौतेला, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, पार्षद वैभव पांडे, दीपक कुमार, इंतखाब आलम, गीता मेहरा, प्रीति बिष्ट, गीता पांडे आदि रहीं रहे।
विज्ञापन


चौखुटिया में तेंदुए की दहशत, ग्रामीण भयभीत
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। क्षेत्र के गांवों में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। बीती रात भनोटीया गांव में तेंदुए ने ओमप्रकाश जोशी की दो साल की बछिया को मार डाला जिससे स्थानीय लोग भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ शाम ढलते ही गलियों, खेतों और गोशालाओं के आसपास दिखाई दे रहा है। बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित हैं, वहीं पालतू पशुओं पर हमले की आशंका से पशुपालक खासे परेशान हैं। ब्लॉक प्रमुख चेतना नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पांडे ने गांव का दौरा किया। लगभग 150 ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यदि तुरंत पिंजरा नहीं लगाया गया और गश्त नहीं बढ़ाई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भिकियासैंण क्षेत्र में भालू की धमक से ग्रामीणों में भय
भिकियासैंण(अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के बाड़ीकोट और इसकी सीमा से लगे सोनली गांव के पास बुधवार सुबह ग्रामीणों ने भालू को देखा। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग रेंज चनथरिया द्वाराहाट से टीम पहुंची। इस दौरान बाड़ीकोट में लोगों के साथ बैठक कर एहतियात बरतने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मौजूद नगर पंचायत वार्ड एक सभासद भावेश बिष्ट, किसान मंच के ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट आदि ने वन विभाग से भालू को शीघ्र पिंजरा लगाकर कैद करने और क्षेत्र में गश्त तेज करने की मांग की है। संवाद

---
भालू की सक्रियता से लोग भयभीत

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। चौखुटिया क्षेत्र के पालंगबाड़ी, खिड़ा, पीपलधार, बोहरा गांव के आसपास बीते कुछ दिनों से भालू घूमते देखा जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। खासकर सुबह-शाम के समय खेतों और जंगलों की ओर जाने वाले ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार भालू की आवाजाही गांव के नजदीकी जंगलों और चारागाह क्षेत्रों में लगातार बनी हुई है। पशुपालकों और महिलाओं को घास-लकड़ी लाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, समूह में बाहर निकलने और भालू दिखने की स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है। संवाद


तेंदुए की दहशत, शाम ढलते ही घरों में दुबक रहे लोग

रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लॉक के खुशालकोट गांव में तेंदुए की लगातार बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि शाम ढलते ही लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हैं। बीते दिनों तेंदुए के गांव की मुख्य सड़क पर दिखाई देने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ पिछले कई दिनों से आबादी वाले क्षेत्रों में घूम रहा है। चिंता की बात यह है कि इसी मोटर मार्ग से स्कूली बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं जिससे किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। सरपंच कुंवर सिंह, कमल सिंह नेगी, आनंद सिंह, जीवन सिंह, पूरन सिंह, गजेंद्र नेगी, मदन सिंह, दलीप सिंह, हरीश चंद्र सिंह, गोपाल सिंह, चंदन सिंह, नंदन सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी रानीखेत तापस मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम को जांच के लिए भेजा जाएगा तथा क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चों पर विशेष नजर रखने और देर रात घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed