{"_id":"64e64c471da9188d850bc96f","slug":"anger-due-to-non-construction-of-dhaun-and-rithachaura-road-almora-news-c-319-1-shld1008-142-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ढौन और रीठाचौरा सड़क न बनने से गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ढौन और रीठाचौरा सड़क न बनने से गुस्सा
Wed, 23 Aug 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 23 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया के ढौन में सड़क को लेकर बैठक करते लोग
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दैवी आपदा में सवा तीन साल पहले ध्वस्त हुई ग्राम पंचायत ढौन और रीठाचौरा की सड़क नहीं सुधर सकी है। कीचड़ से लबालब होने के कारण आजकल यह पैदल चलने लायक भी नहीं बची है। इससे परेशान लोगों ने बुधवार को बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि सड़क के सुधारीकरण की घोषणा सीएम कर चुके हैं। इसके बावजूद लोनिवि के अधिकारियों ने सड़क नहीं सुधारी।
क्षेत्र में जून 2000 में आई दैवी आपदा के दौरान ग्राम पंचायत ढौन और रीठाचौरा को बनी सड़क ढौन से करीब एक किमी पहले पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। इससे ढौन, रीठाचौरा, सगन्यांणी, तलाई, बाड़ीगाड़ आदि गांवों के करीब एक हजार ग्रामीण परेशान हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मई में मासी में हुई जनसभा में इसे सुधारने की घोषणा भी की लेकिन तीन माह बाद भी सड़क नहीं सुधारी जा सकी।
विज्ञापन
इसी से गुस्साए दोनों ग्राम पंचायतों के लोगों ने भूमियां मंदिर परिसर में बैठक की। लोगों ने सड़क सुधारने के लिए आंदोलन की चेतावनी। बैठक में उमराव सिंह, सदानंद पांडे, राधा देवी, पुष्पा देवी, जगदीश बिष्ट, दीपू बिष्ट, राजेंद्र कुमयां, इंद्रमणि, किशोर पांडे आदि थे।
विज्ञापन
न डामरीकरण हुआ, न मरम्मत
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। लोनिवि ने वर्ष 2015 में रामनगर-चौखुटिया मोटर मार्ग से ढौन और रीठाचौरा गांव तक कच्ची सड़क बनाई थी लेकिन इस सड़क पर सोलिंग और डामरीकरण तक नहीं हो सका। देखरेख के अभाव में वर्ष 2000 में सड़क ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। लोग भटकोट गधेरे के वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करते हैं लेकिन आजकल बाढ़ आने के कारण परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने गांव के तलाई तोक को भी सड़क से जोड़ने की मांग की है। संवाद