{"_id":"5e00c42f8ebc3e87db4262fe","slug":"anganwadi-workers-sit-on-dharna-in-zalikhan-office-almora-news-hld366678518","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां जालीखान कार्यालय में धरने पर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां जालीखान कार्यालय में धरने पर बैठी
विज्ञापन
जालीखान बाल विकास कार्यालय प्रांगण में धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। देहरादून में चल रहे आंदोलन के समर्थन में सल्ट विकासखंड की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सोमवार को जालीखान बाल विकास कार्यालय प्रांगण में धरना दिया।
मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना और कार्य बहिष्कार का एलान किया है।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सेविकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश देने, काम के अनुसार वेतन देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी समान वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन लंबे समय से आंदोलन चला रहा है, लेकिन शासन उनकी मांगों के प्रति उदासीनता बरत रहा है। उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष रिहाना, दीपा मेहरा, सुमित्रा देवी, पुष्पा रावत, सदुली देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, दीपा देवी ,देवकी देवी, आनंदी देवी, लक्ष्मी देवी, गुड्डी देवी, सरला रावत, संगीता शर्मा, राधा उपाध्याय, रेवती बिष्ट, रेखा रावत, तुलसी रावत, विमला देवी, आनन्दी रावत, गुड्डी भट्ट, भगवती बंगारी आदि ने भागीदारी की।