{"_id":"5b44f4254f1c1b95288b5cae","slug":"anganwadi-workers-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जुलूस निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कर्मचारी घोषित करने समेत लंबित मांगों को समाधान की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने उन्हें नियमित न करने पर रोष जताया। तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मंगलवार को यहां रोडवेज बस स्टेशन पर एकत्र हुईं। यहां से नारेबाजी करते हुए मालरोड होकर गांधी पार्क पहुंचीं और वहां धरना दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने चौखुटिया बाजार होकर ब्लॉक मुख्यालय से तहसील मुख्यालय तक नारेबाजी कर जुलूस निकाला। वह जिस प्रदेश की नारी सड़कों पर उस प्रदेश की हालत क्या होगी, नारी नहीं चिंगारी हैं आदि नारे लगा रही थीं। प्रदर्शनकारियों ने बाद में तहसील कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी कर सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एक अक्तूबर को देहरादून में होने वाले प्रदर्शन को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य मांगों में सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार, सहायिकाओं का नौ हजार करने, बीमा राशि लाभ में बढ़ोतरी, सुपरवाइजर आदि खाली पद भरने, मानदेय, पुष्टाहार का भुगतान समय पर करने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
वहां प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल, भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री उमेश जोशी, मदन सिंह बिष्ट, जिला कोषाध्यक्ष पुष्पा बिष्ट, बीना भट्ट, संगीता साह, ममता बिष्ट, मुन्नी खाती, माहेश्री बिष्ट, मीडिया प्रभारी बीना भट्ट, जीवंती कपिल, विनीता, हंसी रावत, कमला उप्रेती, मोहिनी बिष्ट, नंदी जोशी, भगवती बिष्ट आदि ने भाग लिया। वहीं चौैखुटिया में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील कार्यालय से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इससे पहले ब्लॉक सभागार में बैठक की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर व्यापक आंदोलन का एलान किया है। जुलूस, प्रदर्शन में अध्यक्ष विमला बिष्ट, मोहनी गोस्वामी, चंपा नेगी, चंपा बिष्ट, किरन तिवारी, मीना जोशी, विमला, हेमा, देवकी, गंगा, कमला, शशिकला, माया, गीता, आनंदी, कौशल्या, पार्वती, पूजा आदि थीं।
विज्ञापन