फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi workers on strike

कार्यकर्त्रियों ने मौलेखाल में निकाला जुलूस

Sat, 01 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा/मौलेखाल। 
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा/मौलेखाल।  Updated Sat, 01 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers on strike
आंगनबाड़ी वर्कर हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा/मौलेखाल। चार सूत्रीय मांगें पूरी न होने से नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने चौघानपाटा में धरना दिया और नारेबाजी की। मौलेखाल में सेविकाओं और मिनी कार्यकर्त्रियों ने जुलूस निकाला। बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकला जुलूस जालीखान, कफड़ाढैया, मौलेखाल होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा। तहसील कार्यालय में आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने चौघानपाटा में धरना देकर नारेबाजी की। वहां हुई सभा में वक्ताओं ने आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने की बात कही। धरना, सभा में गीता बिष्ट, उमा जोशी, किरन जोशी, लक्ष्मी रौतेला, वीना भट्ट, चंपा जोशी, राधा जोशी, लीला भंडारी आदि शामिल थीं। मौलेखाल में सेविकाओं और मिनी कार्यकर्त्रियों ने जुलूस निकाला। बाल विकास परियोजना कार्यालय से निकला जुलूस जालीखान, कफड़ाढैया, मौलेखाल होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा।
विज्ञापन


यहां हुई सभा में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विमला गहताड़ी ने कहा कि सरकार जब तक आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। जुलूस में जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष संगीता शर्मा, रूपा तिवारी, सुमित्रा देवी, दीपा देवी, उमा देवी, हरि रावत, गुड्डी देवी, विमला देवी, गीता मनराल, प्रेमा देवी, कमला देवी, राधा देवी, कांति देवी, गीता मेहरा, रेखा देवी, शीला देवी, नंदी देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed