{"_id":"57f53f694f1c1b940a2706a4","slug":"anganwadi-workers-blew-the-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने फूंका मेनका का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने फूंका मेनका का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 05 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में जुलूस निकालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिश्चितकालीन हड़ताल में डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने केंद्र सरकार पर उनकी मांगों के संबंध में कोई कार्रवाई न होने पर रोष जताया। चौघानपाटा में एकत्रित कार्यकर्त्रियों ने केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका और बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उधर मौलेखाल में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने जुलूस निकालकर केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी घोषित करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सुपरवाइजर पदों पर पदोन्नति करने, मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने तय कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को गांधी पार्क में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभिन्न विकासखंडों से पहुंचीं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने बाद में चौधानपाटा में बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए मालरोड, शिखर तिराहा, लाला बाजार, चौक बाजार, कचहरी बाजार होते हुए वापस चौघानपाटा तक जुलूस भी निकाला। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार की ओर से उनकी मांगों के संबंध में कोई भी आश्वासन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
जुलूस प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, जिला संरक्षक चंपा जोशी, हेमा भंडारी, लीला भंडारी, दया भटट, पुष्पा जोशी, पुष्पा बिष्ट, मीना साह, उमा जोशी, तारा सांगा, किरन जोशी, हवालबाग की अध्यक्ष गीता बिष्ट, ताकुला से दिपिका, सावित्री, द्वाराहाट से उमा अधिकारी, गीता आर्या, नीतू, सरोजनी, कलावती, भैंसियाछाना ब्लाक से महादेवी, सुनीता, दीपा, लमगड़ा से आशा आर्या, नाजमा, विभा, तारा, चौखुटिया से तारा फुलोरिया, धौलादेवी से गीता बिष्ट, सल्ट, स्याल्दे से विमला कोहली आदि शामिल रहे। जुलूस प्रदर्शन को इंटक के दीपक मेहता ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन