मौलेखाल (अल्मोड़ा)। राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत लंबित मांगों को लेकर देहरादून में चल रहे आंदोलन के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविकाओं ने चौथे दिन भी सल्ट तहसील कार्यालय प्रांगण में धरना दिया। ठंड के बावजूद सेविकाएं धरने पर डटे रहीं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मांग पूरी नहीं कर देती आंदोलन चलता रहेगा।
वक्ताओं ने कहा कि 17 दिसंबर से देहरादून में आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को राज्य कर्मचारी घोषित करने, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश देने आदि समस्याओं के समाधान की मांग की। धरने पर अध्यक्ष रिहाना, कमला बोरा, सुनिता रावत, अनीता रावत, सुमित्रा देवी, पुष्पा रावत, दीपा मेहरा, रेखा रावत, गुड्डी भट्ट, पुष्पा रावत, आंनदी बिष्ट आदि बैठीं।