फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Anganwadi Carykrtrion given warning of extreme agitation

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Sun, 16 Oct 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Sun, 16 Oct 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi Carykrtrion given warning of extreme agitation
मांगों को लेकर गांधी पार्क में धरना देती आंगनबाड़ी कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बेमियादी हड़ताल पर गए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का धरना रविवार को 25वें दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन कर रहे कार्यकर्त्रियों की आवाज केंद्र तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सरकारी कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्रों के उच्चीकरण, सुपरवाइजर के पद पर शत प्रतिशत आंगनबाड़ी कर्मचारियों को प्रमोशन देने आदि की मांग को लेकर गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्त्रियों ने सरकार द्वारा उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने उनकी मांगें जल्द नहीं सुनी तो वह आंदोलन को और तेज करेंगे। धरने में संगठन की जिलाध्यक्ष सुनीता तिवारी, उमा जोशी, गीता बिष्ट, किरन जोशी, कमला रावत, उमा अधिकारी, आशा आर्या शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed