{"_id":"5751b8024f1c1b802f1097f2","slug":"an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल्टो खाई में गिरी, शिक्षिका की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल्टो खाई में गिरी, शिक्षिका की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 03 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत-अल्मोड़ा हाइवे पर द्वारसों के पास वृहस्पतिवार देर रात ऑल्टो अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि उसकी दो बेटियां और चचेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों घायलों को रानीखेत अस्पताल से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। इधर, रेगुलर और राजस्व पुलिस ने मृतका का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
तहसील के बमस्यूं गांव निवासी जानकी देवी (30) पत्नी चंद्र प्रकाश द्वाराहाट ब्लॉक के जीआईसी बटुलिया में शिक्षिका थी। बृहस्पतिवार देर रात जानकी देवी द्वाराहाट से अपनी ऑल्टो (यूके 01-9932) से मायके कारखेत मनबजूना जा रही थीं। जानकी के साथ उनकी दो बेटियां नविया (ढाई वर्ष) और तृप्ति (5) के अलावा चचेरी बहन नीतू टम्टा (24) भी थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि कार स्वयं शिक्षिका जानकी देवी चला रही थीं। रात करीब 8:30 बजे द्वारसों से एक मोड़ पीछे कार अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। चीख पुकार सुनकर हाइवे से गुजर रहे लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी और खुद घायलों की मदद के लिए खाई में उतर गए। बमुश्किल सभी लोगों को राजकीय अस्पताल रानीखेत लाया गया। जहां इलाज के दौरान शिक्षिका जानकी देवी ने दम तोड़ दिया। राजकीय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीएस नेई ने बताया कि गंभीर रूप से घायल नीतू टम्टा और नविया तथा तृप्ति को प्राथमिक इलाज के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन