फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amita Prakash got prize

अमिता प्रकाश को सम्मान मिला

Tue, 17 Oct 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 17 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Amita Prakash got prize
अमिता प्रकाश को सम्मान मिला - फोटो : अमर उजाला
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। राजकीय बालिका इंटर कालेज केे शिक्षिका डा. अमिता प्रकाश को उनके कहानी संग्रह रंगों की तलाश के लिए अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन में कथा भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
यह सम्मेलन गाजियाबाद के भागीरथी पब्लिक स्कूल में संपन्न हुआ। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद यहां लौटीं श्रीमती प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री श्याम सिंह शशि थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रकाशक डा. राम अवतार शर्मा, डा. सतीश शुक्ल और यूएसएम पत्रिका के संपादक उमाशंकर मिश्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन
सभी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कई रचनाकारों ने अपनी रचनाएं भी प्रस्तुत कीं। साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस उपलब्धि के लिए द्वाराहाट पीजी कालेज के प्राचार्य डा. एके श्रीवास्तव, डा. प्रेम प्रकाश, बीईओ एसएस बिष्ट, प्रधानाचार्या तनुजा जोशी सहित तमाम साहित्य प्रेमियों ने डा. अमिता प्रकाश को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed