फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Amar ujala Health Abhiyan in Ranikhet

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य : परीक्षाओं के कारण ताड़ीखेत, द्वाराहाट में टीकाकरण की रफ्तार कुछ सुस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Amar ujala Health Abhiyan in Ranikhet
द्वाराहाट में कोरोना का टीका लगाती छात्रा। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत/द्वाराहाट। प्रदेश में आजकल 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं की वजह से टीकाकरण की रफ्तार धीमी हुई है। इस कारण ताड़ीखेत में 80 और द्वाराहाट में मात्र 51 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण हुआ है। अगले हफ्ते से टीकाकरण की गति बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वैश्विक कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो गई थी। इससे उनके दो साल खराब हुए हैं। संक्रमण की रफ्तार अब सुस्त पड़ चुकी है। अब टीकाकरण कराकर वह कोरोना का डर मन से भगाएंगे और पूरी शिद्दत से पढ़ाई में जुट जाएंगे। रानीखेत नगर के विद्यालयों में टीकाकरण अभियान पूरा हो गया है। ताड़ीखेत विकासखंड के 33 माध्यमिक विद्यालयों में कुल 80 प्रतिशत बच्चों को टीका लग चुका है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताड़ीखेत के प्रभारी डॉ. डीएस नबियाल ने बताया कि 80 प्रतिशत कोरोना टीकाकरण हो गया है। उधर, द्वाराहाट विकासखंड में कोरोना टीकाकरण चल रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि 12 से 14 साल तक के 2033 बच्चों को टीकाकरण होना था। कुल 1180 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह आंकड़ा 51 प्रतिशत है।
विज्ञापन

कोरोना का टीका लगा लिया है। टीकाकरण के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। बच्चों को टीके अवश्य लगाने चाहिए। दो साल कोरोना की वजह से बेहद परेशानी हुई, अब कवच मिल चुका है। अब नियमित पढ़ाई होगी। -यश्वी माहरा, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के कारण सबसे अधिक परेशान बच्चों को ही होना पड़ा। दो साल तक विद्यालय बंद रहे। अब टीकाकरण शुरू हो गया है। टीका लगने के बाद उम्मीद है कि अब नियमित रूप से विद्यालयों में पढ़ाई होगी। -पार्थ भट्ट, छात्र।

टीकाकरण से किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं है। बच्चों को मन से डर निकालकर टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए। यह एक कवच के रूप में कार्य करेगा। इससे आगे पढ़ाई में भी कोई व्यवधान नहीं आएगा। -वासुदेव भट्ट, छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed