{"_id":"5703f0cc4f1c1b0530c812cf","slug":"altra-sound","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निजी चिकित्सालयों की अल्ट्रासाउंड मशीनें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निजी चिकित्सालयों की अल्ट्रासाउंड मशीनें सीज
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Tue, 05 Apr 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने नगर के निजी चिकित्सालयों का निरीक्षण कर दो अल्ट्रासाउंड मशीनें सीज कर दी। इनमें से एक मशीन के पंजीकरण का नवीनीकरण नहीं था, जबकि दूसरी मशीन उत्तराखंड स्टेट मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत नहीं थी। निरीक्षण से प्राइवेट चिकित्सालयों में हड़कंप का माहौल बना रहा। जिला स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति की ओर से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
जिला प्रशासन और जिला स्तरीय निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति ने नगर में निजी चिकित्सालयों में स्थापित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का भी निरीक्षण किया। संयुक्त मजिस्ट्रेट और समिति के सदस्य विनीत कुमार के नेतृत्व में सभी केंद्रों में अल्ट्रासाउंड मशीनों की गहन जांच की गई। इस दौरान दो केंद्रों में दो मशीनों में अनियमितताएं मिलीं। दोनों को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने गोविंद सिंह माहरा राजकीय अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच की और मशीनों से संबंधित सभी प्रपत्रों का गहन अध्ययन किया। टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकि, समिति के जिला समन्वयक हिमांशु मस्युनी, भुवन बोरा और गीता आर्या मौजूद थी।
विज्ञापन