फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Alps personnel took out a procession in the city

 आल्पस कर्मियों ने नगर में जुलूस निकाला

Fri, 15 Feb 2019 12:03 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 15 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Alps personnel took out a procession in the city
जुलूस निकालते आल्पस कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
वेतन नहीं मिलने और आल्पस फैक्ट्री का संचालन शुरू नहीं होने से गुस्साए आल्पस कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को आंदोलन स्थल से मालरोड होते हुए बाजार में जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों के जुलूस को व्यापार मंडल के अलावा अन्य राजनैतिक, छात्रा, सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। इधर भूपेंद्र प्रसाद और प्रकाश लाल तीसरे दिन भी आमरण अनशन में डटे रहे।  
विज्ञापन


   बारिश के बावजूद बृहस्पतिवार को आल्पस कर्मचारियों ने फैक्ट्री संचालन की मांग करते हुए आंदोलन स्थल से जुुलूस निकाला। जुलूस मालरोड, बस स्टेशन, मिलन चौक, विभिन्न बाजार होते हुए एसएसपी कार्यालय पहुंचा। वहां से जुलूस फिर वापस आंदोलन स्थल पहुंचा। इस दौरान कर्मचारी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे। जुलूस में राजेंद्र, पूजा, कविता, रेखा, रीना पवार, शंकर सिंह, ममता, महेंद्र प्रेमपाल, कुंदन भोज, लेखा, गीता, शीला, देवकी नंदन, पूरन भंडारी, अशोक, कला देवी, हंसी लोहनी, माया पुनेठा, हेम गुरूरानी, तनुज, गोपाल, गंगा बिष्ट, रमेश मठपाल आदि शामिल थे। जबकि प्रकाश उनियाल, राजू गिरि, गोपाल राम, आर्यन छात्रसंघ अध्यक्ष कमल कोरंगा, अंबीराम आर्या आदि ने समर्थन दिया थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed