{"_id":"9d3edd74723b1c7f4a99f5842ed2304d","slug":"alps-on-employee-stood-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आल्पस कर्मचारी डटे रहे अनशन पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आल्पस कर्मचारी डटे रहे अनशन पर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आल्पस फैक्ट्री कर्मियों का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि निकाले गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आल्पस दवा फैक्ट्री मालिक और प्रबंधन की गलत नीतियों और नाकामियों के कारण ही कंपनी बंदी के कगार पर है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्रमिक अनशन में सोहन लाल, देवकी नंदन पांडे, शकील अहमद, आनंद सिंह रावत बैठे। धरने में धीरेंद्र भाकुनी, अशोक साह, घनश्याम जोशी, तनुज कर्नाटक, पूरन सिंह भंडारी, भावना वर्मा, देवकी नंदन पांडे, ज्ञान चंद्र बुधोड़ी, विनोद तिवारी, सुनील कुमार, गोविंद जोशी, अनिल कुमार, प्रकाश तिवारी आदि बैठेे।
विज्ञापन