फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora's Diwan awarded President's Police Medal for the second time

Almora News: अल्मोड़ा के दीवान दूसरी बार राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Almora's Diwan awarded President's Police Medal for the second time
अल्मोड़ा। बीएसएफ के सहायक कमांडेंट दीवान सिंह बिष्ट को दूसरी बार राष्ट्रपति ने उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए गणतंत्र दिवस पर विशिष्ट सेवा पुलिस मेडल से सम्मानित किया।
विज्ञापन

जागेश्वर क्षेत्र के ग्राम हरड़ (न्यौली) निवासी दीवान ने प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल से की। हाईस्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनी से, इंटरमीडिएट जागनाथ इंटर कॉलेज शौकियाथल से की।
विज्ञापन

जनवरी 1986 में बीएसएफ में भर्ती हुए। उन्होंने स्नातकोत्तर की डिग्री अपनी पिछली तैनाती के दौरान दिल्ली से हासिल की। बिष्ट ने देश के विभिन्न सीमांतों, पंजाब, जम्मू, कश्मीर, पूर्वोत्तर राज्यों, देश की प्रतिष्ठित कमांडो फोर्स एनएसजी, गृह मंत्रालय और बीएसएफ मुख्यालय दिल्ली में बीते 40 वर्षों से देते आ रहे हैं। बिष्ट को एक बार पहले भी एनएसजी में तैनाती के दौरान स्वतंत्रता दिवस 2017 के अवसर पर सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति ने पुलिस मेडल से सम्मानित किया था। बिष्ट को दो बार राष्ट्रपति पुलिस मेडल मिलने पर गांव में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed