Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora selected for the Prime Minister's Prize in the first phase

अल्मोड़ा पहले चरण में प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित

Thu, 08 Feb 2018 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 08 Feb 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन

 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लक्ष्य तेजी से हासिल करने पर प्रथम चरण में राज्य स्तर पर अल्मोड़ा को प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इस योजना के तहत अल्मोड़ा में साल भर में 56 आवासों का निर्माण होना है, लेकिन मुख्य विकास अधिकारी की सक्रियता से करीब छह माह में ही 43 आवास तैयार कर लिए गए हैं। अब द्वितीय चरण में 12 फरवरी को जिलाधिकारी और सीडीओ को प्रस्तुतीकरण के लिए दिल्ली बुलाया गया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लक्ष्य तेजी से प्राप्त करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने विशेष प्रयास किए थे और सटीक कार्ययोजना पर कार्य किया। जिससे प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए पूरे राज्य में अल्मोड़ा का चयन किया गया है। अब द्वितीय चरण में 12 फरवरी को जिलाधिकारी और सीडीओ को पावर प्वाइंट से प्रस्तुतीकरण के लिए दिल्ली में स्थित सिविल सर्विसेज ऑफिसर इंस्टीट्यूट में समिति के सामने आमंत्रित किया गया है। द्वितीय चरण में चयन होने के बाद प्रधानमंत्री पुरस्कार मिलेगा। किए गए कार्य का मूल्यांकन भी समिति द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed