फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora said Information and Broadcasting Minister Rajyavardhan Rathore

अल्मोड़ा पहुंचे सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर

Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Almora said Information and Broadcasting Minister Rajyavardhan Rathore

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि युवाओं को केंद्र में रखकर मोदी सरकार देश के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अल्मोड़ा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि विश्व के अन्य देशों के मुकाबले भारत के पास अधिक और बेहतर युवा शक्ति है। युवा ऊर्जा को रचनात्मक दिशा नहीं मिली तो इसके घातक परिणाम होते हैं। लोकतांत्रिक तरीके से युवा शक्ति का उपयोग राष्ट्रहित में किए जाने से आमूलचूल परिवर्तन लाया जा सकता है।
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार इस दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। कौशलों में सुधार कर युवाओं का देश बनाया जा रहा है। मुद्रा बैंक योजना के जरिए रोजगार के लिए आसान प्रक्रिया से लोन दिलाया जा रहा है। पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के लिए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी काम किया जा रहा है, ताकि देश में हर घर में बिजली मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास के लिए केंद्र, राज्य के बीच बेहतर तालमेल जरूरी है। राजनीति राष्ट्रनीति पर हॉवी नहीं होनी चाहिए। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री के पास दूरदर्शी योजना है। पहली बार केंद्रीय बजट तैयार करने से पहले आम लोगों की राय ली जा रही है।

इसके लिए जनवरी महीने से केंद्रीय मंत्रियों को कम से कम 30 घंटे तक लोकसभा क्षेत्रों में जाकर राय शुमारी के लिए भेजा जा रहा है। इस मौके पर सांसद अजय टम्टा, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, पंकज जोशी, अजय वर्मा आदि मौजूद थे।


अल्मोड़ा स्थित आकाशवाणी केंद्र की क्षमता में बढ़ोतरी बाबत पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि वह स्वयं आकाशवाणी केंद्र का निरीक्षण कर समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। इसके बाद केंद्र की क्षमता बढ़ाने समेत अन्य योजनाओं के बारे में विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो (एआइआर) केंद्र की बेहतरी के लिए प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed