{"_id":"572244074f1c1b783ba91d0a","slug":"almora-premier-league-from-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मई से होगा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मई से होगा अल्मोड़ा प्रीमियर लीग
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 28 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता में मौजूद एपीएल के पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जय गोलू क्रिकेट क्लब की ओर से अल्मोड़ा प्रीमियर लीग (एपीएल)-2016 तीन मई से एचएनबी स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ एक मई को रैमजे इंटर कालेज में होगा। लीग के सचिव राजेंद्र तिवारी ने बताया कि विजेता टीम को ढाई लाख का और उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि पहली मई को शाम 4:30 बजे के प्रतियोगिता का समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा। उद्घाटन अवसर पर भव्य रंगारंग कार्यक्रम होंगे। उद्घाटन मैच तीन मई को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में कास्मोस, सुपर जैंट्स, स्वराज वालियर, विक्टोरिया, सिजवाली फाइटर्स, रायल फ्रैंड्स कुल छह टीमें शामिल हैं। सभी टीमों में स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, उप्र के खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ढाई लाख रुपये, उप विजेता टीम को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। मैन आफ द सीरीज को दुपहिया वाहन बतौर ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा हर मैच में सर्वश्रेष्ठ कैच पकड़ने, मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार भी दिए जाएंगे। आयोजक मंडल के जगदीश वर्मा ने कहा कि पांच साल पहले जब प्रतियोगिता शुरू हुई थी तब विजेता टीम के लिए पुरस्कार राशि दस हजार रुपये थी। इस साल इस राशि में काफी बढ़ोतरी कर दी गई है, ताकि प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच मिल सके। इस मौके पर संजय कांडपाल, प्रकाश जोशी आदि मौजूद थे।