{"_id":"602022c58ebc3e4c805db310","slug":"almora-police-caught-smuggler-with-105-grams-of-smack-almora-news-hld413943698","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा पुलिस ने 105 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में स्मैक तस्करी का आरोपी।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस को स्मैक की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक युवक को 105.60 ग्राम स्मैक स्मैक की तस्करी करते पकड़ लिया। आरोपी स्मैक लाकर पहाड़ों में बेचने की कोशिश कर रहा था। युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसएसपी पंकज भट्ट ने गिरफ्तारी टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की।
शनिवार देर रात नगर के बेस तिराहे पर चेकिंग अभियान के दौरान हल्द्वानी मार्ग के पास एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ कर तलाशी ली। उसके पास 105.60 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि उपाधीक्षक मातवर सिंह रावत ने आरोपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी नादिर खान (23) को स्मैक तस्करी में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है जिससे उससे जुड़ा और भी नेटवर्क पकड़ा जा सके। पुलिस टीम में एसओजी से एसआई नीरज भाकुनी, धारानौला चौकी प्रभारी एसआई ओमप्रकाश नेगी, कांस्टेबल नगरकोटी, कांस्टेबल मनमोहन, भूपेंद्र पाल, विजय आगरी आदि रहे।
मैदानों से अधिक कीमत में पहाड़ों में बिक रही स्मैक
अल्मोड़ा। पहाड़ों में स्मैक तस्करी के कनेक्शन मैदानी क्षेत्रों से अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पहाड़ों में इसकी कीमत अधिक मिल रही है। इस प्रकरण में भी अन्य लोगों के संलिप्त होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूछताछ में रामपुर जिले के ही मिलक निवासी नावेद नाम के युवक से स्मैक खरीदाने की बात कबूली है। आरोपी अलग-अलग निजी वाहनों में स्मैक तस्करी कर अल्मोड़ा के युवाओं को छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचने की फिराक में था। बताया जा रहा है कि मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा पहाड़ों में स्मैक के ऊंचे दाम मिल जाते हैं इसलिए पहाड़ों में इनकी तस्करी की जा रही है। अल्मोड़ा में स्मैक की तस्करी के लिए तस्कर बहुत शातिर तरीके अपनाए हुए हैं। तस्कर निजी वाहनों का सहारा लेकर तस्करी कर रहे हैं, उसमें भी चेकिंग के डर से रास्ते में कई बार वाहन बदल रहे हैं। टैक्सी और निजी वाहनों को बुक कर भी इस तरह के कामों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं मोबाइल बंद कर यह यात्रा की जा रही है। स्मैक को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्मैक की चेन को तोड़ने के किए जाएंगे प्रयास : डीजीपी
अल्मोड़ा। रविवार को अल्मोड़ा पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने भी स्मैक प्रकरण में पुलिस के कार्यों की सराहना की। डीजीपी ने स्मैक तस्करों पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने पहाड़ों में स्मैक की तस्करी कर अंकुश लगाने के लिए भी जांच कर इसकी चेन तोड़ने और तह तक जाने की बात कही। वहीं पुलिस ने भी स्मैक तस्करी को रोकने के लिए हर तरह से प्रयास करने की बात कही है।