{"_id":"5adcbfb94f1c1b3b0a8b5f11","slug":"almora-players-win-final-of-cricket-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा प्लेयर्स ने जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा प्लेयर्स ने जीता
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ अल्मोड़ा प्लेयर्स के खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्व. किशन कनवाल मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल अल्मोड़ा प्लेयर्स की टीम ने जीत लिया है, जबकि व्यापार मंडल की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी व्यापार मंडल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अल्मोड़ा प्लेयर्स ने 18 ओवर में 183 रन बनाकर फाइनल मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
अल्मोड़ा प्लेयर्स के जीसान ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। जीसान मैन ऑफ द मैच, सागर रावत मैन ऑफ द सीरीज रहे। सलीम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, जीसान सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, पंकज बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर का पुरस्कार दिया गया। अंपायर अजीत कार्की और किशन लाल थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी शेर अली खान थे। इस अवसर पर दीप सिंह डांगी, ओमी बुढ़ाथोकी, अमर रावत, परवेज सिद्दकी, अख्तर हुसैन, मनीष जोशी, यशवंत पवार, जगदीश बिष्ट, जगदीश वर्मा, भैरव गोस्वामी, हेम तिवारी, हरीश कनवाल, जगदीश चौहान, संतोष वर्मा, संजय वर्मा आदि मौजूद थे।