{"_id":"580f9dac4f1c1b3924bc327f","slug":"almora-player","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल इंडिया विवि प्रतियोगिता में खेलेंगी अक्षिता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल इंडिया विवि प्रतियोगिता में खेलेंगी अक्षिता
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा की बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता भंडारी कूर्मांचल एकेडमी से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद अब दिल्ली विवि के अंतर्गत जीजेस एंड मैरी कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने बीते दिनों कॉलेज स्तर पर हुई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया और उनका चयन ऑल इंडिया विवि प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
अक्षिता भंडारी के पिता हरीश भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता में जीजेस एंड मैरी कॉलेज की ओर से खेलते हुए एसआरसीसी कॉलेज दिल्ली की कुहू गर्ग को सिंगल में 21-10,21-18 से हराया और वह नॉर्थ जोन के लिए चयनित हो गई हैं।
विज्ञापन
नॉर्थ जोन में अक्षिता भंडारी, रिया मुखर्जी ने जीजेस एंड मैरी कॉलेज की ओर से खेलते हुए सेमीफाइनल में 21-10, 21-12 से जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि अक्षिता भंडारी का चयन ऑल इंडिया विवि प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 15 नवंबर से रोहतक में होगी।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड के शटलर कुहू, बोधित जोशी और लक्ष्य सेन दो नवंबर से 13 नवंबर तक बिलबाऊ (स्पेन) में होने वाले विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप (बीडब्ल्यूएफ) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने से पूर्व लखनऊ में खिलाड़ियों के लिए कैंप आयोजित किया जा रहा है।
जहां यह तीनों खिलाड़ी प्रशिक्षण लेंगे। लक्ष्य सेन एकल, बोधित जोशी युगल और कुहू युगल और मिश्रित प्रतियोगिताओं में भाग लेंगी। कुहू विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनिशिप में चौथी बार देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जबकि लक्ष्य और बोधित पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तरांचल बैडमिटन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार समेत संघ के अन्य पदाधिकारियों ने तीनों खिलाडिय़ों से अच्छे प्रदर्शन की आशा जताई है।