{"_id":"66aa0cdac769565fb10493cf","slug":"almora-news-salt-mla-mahesh-jeena-received-death-threats-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पत्नी के व्हाट्सएप पर भी आया खतरनाक संदेश; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा विधायक को मिली जान से मारने की धमकी, पत्नी के व्हाट्सएप पर भी आया खतरनाक संदेश; केस दर्ज
Wed, 31 Jul 2024 03:37 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 03:37 PM IST
सार
अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सल्ट विधायक महेश जीना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा जिले के सल्ट विधायक महेश जीना और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना ने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बीते 30 जुलाई को पिता और उनका पूरा परिवार अपने आवास पर भोजन की व्यवस्था में जुटा था। हंसा उर्फ हर्ष सिंह नेगी ने रात आठ बजे के करीब उनके मोबाइल पर फोन कर गाली-गलौच शुरू कर दी। कुछ देर बाद ही आरोपी ने विधायक को फोन कर उन्हें भी गाली-गलौच करते हुए उनके साथ पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। विधायक की पत्नी के व्हाट्सएप पर जान से मारने का मैसेज भेजा। ऐसे में उनका पूरा परिवार डरा है।
विज्ञापन
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जल्द कार्रवाई होगी।
विज्ञापन