फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora me foonka Puatala

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा प्रदेश सरकार का पुतला, नारे लगाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Almora me foonka Puatala
अल्मोड़ा/गरुड़/रानीखेत। महिला से दुष्कर्म के आरोपी ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला जलाया और विधायक की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विधायक राठौर को बचाने में लगी है। भाजपा शासनकाल में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने पुलिस से विधायक को गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। चेतावनी दी कि यदि विधायक राठौर को बचाने की सरकार ने कोशिश की तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

वहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला महासचिव गीता मेहरा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी, अमित बिष्ट, कार्यालय सचिव रमेश नेगी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरुड़ में उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गांधी चबूतरे पर विधायक सुरेश राठौर का पुतला फूंका। वहां रंजीत दास, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश कोहली, भरत फर्स्वाण, राहुल बिष्ट, लक्की वर्मा, दिग्विजय फर्स्वाण आदि थे। रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर विधायक का पुतला फूंका। अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था लेकिन सत्ता की हनक विधायक के सिर चढ़कर बोल रही है।

यदि विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। वहां जिलाध्यक्ष महेश आर्य, महामंत्री चरन भाई, पंकज गुरुरानी, संदीप बंसल, प्रमोद पाल, कुलदीप कुमार, रजत सिरोही, नावेद अनीश मो. शाहनवाज आदि थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed