फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Jail

अल्मोड़ा जेल में सादगी से मनायी गई भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Almora Jail
अल्मोड़ा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देते विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ऐतिहासिक अल्मोड़ा जेल के नेहरू वार्ड में भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ सादगी के साथ मनाई गई। कोरोना महामारी के कारण इस बार वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित नहीं किए गए। कुछ गिने चुने लोगों ने ही कार्यक्रम में भागीदारी की। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत तमाम लोगों ने सेनानियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा उपाध्यक्ष चौहान ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी, जिसमें कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक जेल को राष्ट्रीय स्मारक बनाने और पर्यटन के रूप विकसित करने की बात कही। पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए इस आंदोलन को जो समर्थन मिला उसी का परिणाम आज हम आजादी के रूप में मना रहे है। एडीएम बीएल फिरमाल ने भी पुष्प अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। एडीएम ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष सूक्ष्म कार्यक्रम ही रखा गया। वहां जेलर मेघराज सिंह, गिरीश मल्होत्रा, जेसी दुर्गापाल, भुवन चंद्र लोहनी, मोहन चंद्र कांडपाल, सौरभ मल्होत्रा, कमल बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed