फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Haldwani highway Accident KMOU bus overturned on road seven people injured for critical condition

Accident: अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी केमू की बस, सात लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Sun, 21 Jul 2024 07:04 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jul 2024 07:04 PM IST
सार

बस के चालक किशन सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी तुनेड़ा, बागेश्वर ने बताया कि बस की कमानी पिन टूटने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई और यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Almora Haldwani highway Accident KMOU bus overturned on road seven people injured for critical condition
अल्मोड़ा में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर रविवार को चौंसली के पास केमू की एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, केमू कंपनी की बस संख्या यूके-04 पीए-1011 बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे बस चौंसली के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने शेर सिंह पुत्र प्रताप सिंह के मकान के शौचालय से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त वाहन में करीब 25 से 30 सवारियां मौजूद थीं। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई और वह बस से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। हादसा होते ही आसपास के लाेग मदद को दौड़े और यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला।
विज्ञापन



हादसे में बस में सवार बीना पांडे (47) पत्नी सुरेश चंद्र निवासी कटघरिया हल्द्वानी, अनीता बजाज (59) पत्नी स्व. राजकुमार निवासी न्यू कॉलोनी भ्यारखोला अल्मोड़ा, विनीता भाकुनी (26) पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सुनोली ताकुला व रेखा (29) पत्नी मदन लाल निवासी दिनेशपुर, रूद्रपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि राम (12) पुत्र मदन लाल, निवासी दिनेशपुर, रूद्रपुर, लता आर्य (20) पुत्री सुरेश राम आर्य निवासी ग्राम सुनोली ताकुला व परिचालक दरबान सिंह (40)  पुत्र हयात सिंह घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Nainital: कालाढूंगी मार्ग पर काशीपुर से हल्द्वानी जा रहे युवकों की स्कूटी फिसली, एक की माैत, दूसरा घायल

Trending Videos

मौके पर पहुंचे डीएम तोमर और एसएसपी पींचा 
चौंसली में हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी विनीत तोमर और एसएसपी देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने घायलों का हाल जाना और अन्य यात्रियों से बातचीत कर हादसे के बारे में जानकारी ली। डीएम ने घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए किए तत्काल जेसीबी मशीन मंगाकर मार्ग को सुचारू किया जाए। 

करीब डेढ़ घंटे हाइवे पर लगा रहा जाम 
चौंसली में हुए बस हादसे के बाद अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर जाम लग गया। दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्री करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। डीएम तोमर के निर्देश के बाद मौके पर जेसीबी मशीन बुलाई गई और बस को मार्ग से हटाकर आवागमन शुरु करवाया गया। जिसके बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed