फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   almora good performence in open teakwondo

ओपन ताईक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
almora good performence in open teakwondo
ताईक्वांडो पदक विजेता खिलाड़ी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई एमके क्लासिक ओपन अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक और एक रजत पदक अपने नाम किया। 22 से 25 अगस्त तक हुई प्रतियोगिता में जिले के अखिलेश सिंह, अवनि बिष्ट, प्रतीक बिष्ट, कनिष्का भंडारी ने स्वर्ण पदक और आरती गैड़ा ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कोच कमल कुमार बिष्ट के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग लिया। राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना सिंह ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। चैंपियनशिप में नैना बोरा, प्रियंका पांडे, गुंजन पांडे ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राष्ट्रीय ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष पवन सचदेवा, गिरीश मल्होत्रा, गिरीश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि देवाशीष नेगी, भाजयुमो प्रदशे अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जगमोहन बिष्ट, प्रधानाचार्य मंजू बिष्ट, रंजना भंडारी, कुंदन चम्याल, कुंदन कुमार बिष्ट, योगेश नयाल, कपिल मल्होत्रा, राबिया आदि ने खुशी जाहिर की है। खेल प्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों का लौटने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed