{"_id":"60cf66e08ebc3e32f9781ad3","slug":"almora-ghat-road-could-not-open-almora-news-hld4284005163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकड़ाऊं के पास दस मीटर सड़क टूटने से एनएच अल्मोड़ा-घाट मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकड़ाऊं के पास दस मीटर सड़क टूटने से एनएच अल्मोड़ा-घाट मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से नगर और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर क्षति पहुंची है। मकड़ाऊं के पास 10 मीटर सड़क टूटने से राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) अल्मोड़ा-घाट मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहा। 10 ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं। नगर क्षेत्र में रास्तों और दीवारों को क्षति पहुंची है। वहीं कई पैदल मार्गों में भी मलबा आ गया है। नगर क्षेत्र में भी रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दीवारें क्षतिग्रस्त होने से कई मकानों को भी खतरा बना है।
कलक्ट्रेट के पास स्थित सुमित्रा नंदन पंत पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। रैलापाली वार्ड में प्रेमा बिष्ट पत्नी सुरेश पाल बिष्ट के आवासीय मकान का बरामदा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे मकान को खतरा हो गया है। ग्राम पंचायत सरसों में देवी माता मंदिर के पास किशन सिंह बिष्ट का मकान का बरामदा और गांव को जोड़ने वाले आम रास्ते को भी क्षति पहुंची है। वहीं पूर्व सैनिक किशन सिंह बिष्ट के मकान का बरामदा भी क्षतिग्रस्त होने से मकान को खतरा बना है।
इधर ग्राम पंचायत खत्याड़ी में मलबा आने से मुख्य संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। वहीं दीवान लटवाल, पूरन सिंह, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, फकर उद्दीन मोहम्मद के मकानों को खतरा बना है। मनोज विहार खत्याड़ी में हरि विकास पनेरु, चंपा देवी, गोविंद सिंह, देवेंद्र मेहरा, घनश्याम के आवासीय मकानों में पानी घुस गया है। उधर फलसीमा-टाटिक मार्ग में प्रदीप कुमार पुत्र शरद कुमार के मकान की दीवार ढह गई है। इससे रजाई-गद्दे बनाने वाली मशीन समेत कच्चा माल दब गया है।