{"_id":"620407d389a77455a32d5b0d","slug":"almora-gets-42-corona-positive-in-a-day-almora-news-hld4532681146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में एक दिन में 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में एक दिन में 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
अल्मोड़ा में सामाजिक दूरी का नियम तोड़ते लोग
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में बुधवार को 58 कोरोना संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा में 42 लोग कोरोना संक्रमित मिले जबकि वर्तमान में यहां 270 सक्रिय केस है। इधर, बागेश्वर में कोरोना संक्रमण के 16 मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को हवालबाग में नौ, भैंसियाछाना में दो, ताकुला में 23, ताड़ीखेत में चार, लमगड़ा में तीन, द्वाराहाट में एक, धौलादेवी में एक, सल्ट में एक, भिकियासैंण में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। जिले में कुल केस 15829 है। 15000 डिस्चार्ज कर दिए हैं। अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में 242 और महिला अस्पताल में 83 ओपीडी रही। इधर, बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के 16 नए केस आए और 49 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। बुधवार को जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 49 हो गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहं 398 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
सीएमओ डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि धीरे-धीरे जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम हो रहे हैं। हालांकि खतरा अब भी बना हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना के 8077 पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें 7923 मरीज ठीक हो गए हैं। महामारी से 56 लोगों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने लोगों से महामारी को देखते हुए सतर्क रहने, मास्क का प्रयोग करने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने की अपील की है।