फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora-four hours on the road blocked villagers planted Seragat

ग्रामीणों ने अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क पर साढ़े चार घंटे जाम लगाया

Wed, 21 Dec 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 21 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Almora-four hours on the road blocked villagers planted Seragat
सड़क घेर कर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

 भैंसियाछाना ब्लॉक के अंतर्गत 27.55 किमी लंबी मंगलता-त्रिनैली मार्ग निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। करीब दर्जन भर गांवों के ग्रामीणों ने बुधवार को अल्मोड़ा-सेराघाट मार्ग पर मंगलता पुल के समीप साढ़े चार घंटे जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में एसडीएम विवेक राय और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता हिमांशु पंत से ग्रामीणों की वार्ता हुई। इसके बाद ग्रामीण माने और जाम खोल दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक पखवाड़े में सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलता-त्रिनैली सड़क 2010 में स्वीकृत हुई थी, पर अब तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ है। त्रिनैली, निश्नैली, थाला, धौलनैली, बाड़ागूंठ, बौड़ा, जामणी, नायालगूंठ, सुजौला थिकलना, कोटा, बूड़ा, समेत अन्य गांव यातायात से वंचित हैं। इन गांवों के गुस्साए ग्रामीण बुधवार को मंगलता पहुंचे और पुल के पास अल्मोड़ा-सेराघाट सड़क पर प्रात: 10 बजे जाम लगा दिया। जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार, शासन, प्रशासन और विभाग ग्रामीणों को छलते आ रहे हैं। कई बार मंगलता-त्रिनैली सड़क बनाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूर्व में भी आंदोलन किया गया था, पर ग्रामीणों की सुध कोई नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकार, शासन, प्रशासन, लोनिवि के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अल्मोड़ा से एसडीएम विवेक राय और पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता हिमांशु पंत प्रदर्शनकारियों से वार्ता को पहुंचे। एई श्री पंत ने बताया कि वन भूमि की पत्रावली भारत सरकार स्तर पर लंबित है। जल्द सड़क को वन भूमि की स्वीकृति दिलाई जाएगी। अधिकारियों ने ग्रामीणों से पंद्रह दिन का समय मांगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अपराह्न 2:30 बजे जाम खोला। प्रदर्शन में थिकलना प्रधान राजेंद्र राणा, बौड़ा प्रधान महेश राम, धौलनैली के प्रधान दीवान राम, त्रिनैली के प्रधान पूरन राम, बीडीसी सदस्य तुलसी देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य हरीश भट्ट, पप्पू वाणी, कैलाश वाणी, प्रकाश वाणी, पूरन वाणी, मनोज वाणी, वीरेंद्र वाणी, मीना, माधुरी, आनंदी, बसंती, मोहनी, सरुली, माया देवी, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेंद्र बसंत सिंह नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed