फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora district's daughters wave high in high school and inter examination

हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अल्मोड़ा जिले की बेटियों ने परचम लहराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Almora district's daughters wave high in high school and inter examination
विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर जीवनधाम अल्मोड़ा में खुशियां मनाती छात्राएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विद्यालयी शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में अल्मोड़ा जिले की बेटियों का प्रदर्शन शानदार रहा। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 76.09 प्रतिशत रहा। इसमें बालिकाओं का रिजल्ट 83.55 प्रतिशत और बालकों का 68.88 प्रतिशत रहा। जबकि इंटरमीडिएट में कुल परीक्षाफल 86.55 रहा जिसमें 90.95 प्रतिशत छात्राएं और 81.43 प्रतिशत छात्र सफल रहे हैं। जीजीआईसी रानीखेत की आकांक्षा बोरा ने हाईस्कूल में और रानीखेत इंटर कॉलेज के दीपक सती ने इंटरमीडिएट में जिला स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में दसवीं की परीक्षा में कुल 10 हजार 953 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 8335 पास हुए हैं। उत्तीर्ण होने वालों में 3837 छात्र और 4498 छात्राएं हैं। जबकि इंटरमीडिएट में कुल 8982 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इनमें से 7774 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों को पछाड़ते हुए कुल 4393 छात्राओं ने सफलता हासिल की जबकि 3381 छात्र ही सफल हो सके।
विज्ञापन

इस बार दसवीं और बारहवीं दोनों ही कक्षाओं में जिले के टॉपर रानीखेत से रहे। जीजीआईसी रानीखेत की छात्रा आकांक्षा बोरा ने 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। उनकी राज्य स्तर पर भी दसवीं रैंक रही। जबकि रानीखेत इंटर कॉलेज के छात्र दीपक सती 95 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में सर्वोच्च स्थान पर रहे। उनकी राज्य स्तर पर भी तीसरी रैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज का परीक्षाफल इस साल भी शानदार रहा। इस विद्यालय के गलब जोशी 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर में अल्मोड़ा नगर में सर्वोच्च स्थान पर रहे। जबकि विवेकानंद बालिका इंटर कालेज जीवनधाम अल्मोड़ा की भावना तिवारी 95.4 अंकों के साथ अल्मोड़ा नगर में सबसे आगे रही। विवेकानंद इंटर कालेज के कुल नौ छात्रों ने राज्य स्तर की मेरिट में स्थान हासिल किया। वहीं विवेकानंद बालिका इंटर कालेज की चार छात्राओं ने भी मेरिट में स्थान प्राप्त किया। अल्मोड़ा नगर के विद्यालयों में जीजीआईसी अल्मोड़ा और आर्य कन्या इंटर कालेज की एक-एक छात्राओं ने भी राज्य स्तर पर रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed