फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora Depot Shuts Many Roots

अल्मोड़ा में कई रूटों पर रोडवेज का संचालन ठप, यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Almora Depot Shuts Many Roots
रोडवेज स्टेशन में खड़ी बस- फाइल फोटो। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनपद के कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि यात्रियों को टैक्सियों में ऊंचा किराया देकर सफर करना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है।
विज्ञापन

निगम से मिली जानकारी के मुताबिक लमगड़ा-दिल्ली, अल्मोड़ा-टनकपुर, अल्मोड़ा-बेतालघाट-दिल्ली आदि सेवाओं का संचालन ठप है और बसों का संचालन ठप होने से यात्रियों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सोमवार को इन रूटों पर बसों में यात्रा करने की उम्मीद में लोग रोडवेज स्टेशन पहुंचे। लेकिन बसों का संचालन ठप रहने से उन्हें मायूसी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

हालात यह रहे कि घंटों इंतजार के बाद भी बस न मिलने से उन्हें टैक्सियों में ऊंचा किराया देकर अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। एनटीडी के रमेश चौहान, खत्याड़ी के दिनेश पिलखवाल सहित अन्य यात्रियों ने कहा बसों का नियमित संचालन किया जाना चाहिए। सेवाएं नियमित न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों से कमी से जूझ रहा है निगम
अल्मोड़ा। कई रूटों पर बसों का संचालन ठप होने की बढ़ी वजह चालकों की कमी है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अल्मोड़ा डिपो में चालकों का टोटा है। बसों के संचालन के लिए चालक नहीं हैं, जिससे बसों का नियमित संचालन कर पाना निगम के लिए चुनौती बना है। इसका सीधी मार यात्रियों को सहनी पड़ रही है।
निगम को उठाना पड़ रहा है नुकसान
अल्मोड़ा। बसों का संचालन ठप रहने से जहां आम जन को परेशानी झेलनी पड़ रही है, वहीं निगम को भी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पर्याप्त यात्री होने के बाद भी बसों का संचालन ठप है, जिससे निगम की आय भी प्रभावित हो रही है। बावजूद इसके चालकों की कमी को दूर करने में निगम के पसीने छूट रहे हैं।

कोट
डिपो में चालकों की कमी बनी है। इस वजह से कुछ सेवाओं का संचालन स्थगित हो रहा है। चालकों के रिक्त पदों की जानकारी मुख्यालय को भेजी गई है। सभी रूटों पर बसों के संचालन के प्रयास हो रहे हैं।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक रोडवेज, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed