{"_id":"62eab9f1468aa235894bc25a","slug":"almora-cyclist-reached-in-khardungla-almora-news-hld4712741192","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिलिस्ट अजय ने 29 दिन में खारदुंगला दर्रा पहुंच कीर्तिमान बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिलिस्ट अजय ने 29 दिन में खारदुंगला दर्रा पहुंच कीर्तिमान बनाया
विज्ञापन
Almora Cyclist Reached in Khardungla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। साइकिलिस्ट अजय सिंह फर्त्याल ने 29 दिन में अल्मोड़ा से लेह लद्दाख के खारदुंग ला दर्रा के पास 5359 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचकर कीर्तिमान स्थापित किया है। एसएसजे परिसर में बीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र अजय सिंह (22) ने बताया कि उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही साइकिलिंग को बढ़ावा देना है।
यात्रा के बारे में बताया कि अल्मोड़ा से होते हुए वह नैनीताल, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल, चंडीगढ़, होशियारपुर होते हुए श्रीनगर पहुंचे। बेहद दुर्गम और बर्फीले रास्ते से होते हुए वह जोजिला पास 3528 मीटर, खारदुंग ला 5359 मीटर, नामिकाला 3700 मीटर, लाचुंगला पास 5059 मीटर, नकीला पास 4738 मीटर, बारालाछला पास 4890 मीटर पहुंचे। इसमें से अधिकतर क्षेत्र चीन सीमा को छूते हैं। साइकिलिस्ट अजय ने बताया कि यात्रा शुरू करते समय उनके पास केवल 15 हजार रुपये थे लेकिन अन्य साधन न होने के बाद भी उन्होंने भूख-प्यास और अन्य कठिनाइयों की परवाह किए बगैर अपनी यात्रा जारी रखी।
पैसे कम पड़े तो मैगी खाकर यात्रा पूरी की
साइकिलिस्ट अजय ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया कि उनके पास सिर्फ 350 रुपये शेष रह गए। उसके बाद पैंगोंग लेक से सर्चू तक पांच दिन मैगी, पानी पीकर अपनी यात्रा जारी रखी। फिर डिप्रिंग में एक टैक्सी चालक ने उन्हें 500 रुपये की मदद की। अल्मोड़ा पहुंच कर अजय ने अपनी यात्रा पूरी कर सभी चोटियों के चित्रों को फ्रेम कर अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया को भेंट किया। उन्होंने जिलाधिकारी वंदना से मुलाकात कर 15 अगस्त को अल्मोड़ा शहर में साइकिल रैली निकालने के संबंध में वार्ता की। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी की प्रेरणा और जिला प्रशासन के आर्थिक सहयोग से उन्होंने यात्रा पूरी की।