{"_id":"6a1c6ea5436eefea160f4848","slug":"almora-blacked-out-for-five-hours-after-a-tree-fell-on-a-tower-almora-news-c-232-1-alm1002-144183-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: टॉवर पर पेड़ गिरने से अल्मोड़ा में पांच घंटे ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: टॉवर पर पेड़ गिरने से अल्मोड़ा में पांच घंटे ब्लैक आउट
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में बिजली संकट गहरा गया है। यूपीसीएल शाम छह बजे से रात 10 बजे तक चार घंटे की कटौती कर रहा है। बीते बृहस्पतिवार को ध्याड़ी में अल्मोड़ा-चंडाक 132 केवी लाइन का टॉवर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ी।
पिडकुल ने भवाली 132 केवी लाइन से आपूर्ति बहाल की, पर इसपर अधिक भार है। अल्मोड़ा नगर, रानीखेत, भिकियासैंण समेत ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात में बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बिजली उपकरण शोपीस बन गए हैं, कारोबारियों को भी नुकसान हो रहा है।
यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि पिडकुल टीम क्षतिग्रस्त टॉवर व लाइनों को ठीक कर रही है। उन्होंने जल्द ही बिना रुकावट के बिजली आपूर्ति सुचारु होने की उम्मीद जताई।