{"_id":"613fae5e8ebc3e3ebf36a3ee","slug":"almora-bazar-hudki-baji-rai-cham-almora-news-hld4378553134","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा बाजारा हुड़की बाजी रै छम..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा बाजारा हुड़की बाजी रै छम..
विज्ञापन
अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले में कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए तैयार नव हिमालय लोक कला केंद्र के कल?
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा बाजारा हुड़की बाजी रै छम......
चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह ने की कदली वृक्षों की पूजा
नंदादेवी मेले में तीसरे दिन दिन भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। नंदादेवी मंदिर परिसर में मेले के तीसरे दिन सोमवार को कदली वृक्षों को विधि-विधान से नगर के विभिन्न बाजारों से होते हुए नंदादेवी मंदिर परिसर में लाया गया। चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह ने कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की। मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कर देर रात्रि में उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई। 14 सितंबर को अष्टमी के दिन रात्रि में तांत्रिक पूजा होगी।
सोमवार को सप्तमी के दिन मंदिर समिति के लोग और पुजारी धार की तूनी पहुंचे। यहां से कदली वृक्षों को नंदादेवी मंदिर पसिर में लाया गया। मंदिर परिसर में कदली वृक्षों की पूजा अर्चना की गई। उसके बाद दिन में मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण शुरू हुआ। देर रात्रि को विधि- विधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी लीलाधर जोशी, सहायक पुजारी तारा दत्त जोशी, प्रमोद पाठक ने पूजा संपन्न कराई।
मंगलवार को अष्टमी के दिन सुबह महिलाएं मां नंदा सुनंदा की पूजा करेंगी। रात्रि में चंदवंशी युवराज नरेंद्र चंद सिंह और उनके परिवार द्वारा तांत्रिक पूजा की जाएगी। कदली वृक्षों की पूजा के समय नंदादेवी मंदिर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, मेला समिति के मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, सचिव एलके पंत, सलाहकार दिनेश गोयल, किशन गुरुरानी, व्यवस्थापक अन्नू साह, सह संयोजक अर्जुन बिष्ट आदि मौजूद थे। इधर रविवार की देर रात्रि मेले में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नव हिमालय लोक कला केंद्र के कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे। कलाकारों ने बाना हौंसिया ओ चना रे.., अल्मोड़ा बाजारा हुड़की बाजी रै छम.. आदि गीत गाए। कार्यक्रम पेश करने वालों में दल के निदेशक गोकुल सिंह बिष्ट, ललित पांडे, सतीश मसीह, पंकज कुमार, अक्षत अंसारी, अनिल कुमार, दीप चंद्र तिवारी, उमेश, प्रदीप, कमलेश, दीप आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
---इनसेट
कलाकार तन्मयता के साथ बनाते हैं मां नंदा सुनंदा की मूर्तियां
अल्मोड़ा। मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण कलाकार बड़ी तन्मयता के साथ करते हैं। रवि गोयल के नेतृत्व में दीपक जोशी, हिमांशु जोशी, रवि, रक्षित साह, दानिश आलम ने मां नंदा सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया।
---इनसेट
दुकानों में लग रही खरीदारों की भीड़
अल्मोड़ा। नंदादेवी मेला परिसर में सजी दुकानों में खरीदारी को काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। कहीं बर्तनों की दुकान सजी हैं तो कई रंग बिरंगे कपड़े बिक रहे हैं। बच्चों के खिलौनों की दुकानें भी सजी हैं। जिसमें बच्चों की भीड़ खरीदारी को पहुंच रही है।
------
कब क्या होगा
-14 सितंबर को दोपहर 12 बजे से घुश्मेश्वर महिला समिति द्वारा माता की चौकी और अन्य प्रस्तुति दी जाएगी।
-15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से सर्वदलीय महिला समिति द्वारा गरबा, डांडिया और भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।
- 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से महिला संस्थाओं द्वारा झोडा, स्वांग (थीम) पर कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
-17 सितंबर को शाम तीन बजे मां नंदा सुनंदा के डोले की शोभा यात्रा निकलेगी।
फोटो- (13एएलएम08पी से 17पी तक)

अल्मोड़ा के नंदादेवी मेले में झोड़ा गाती महिलाएं।- फोटो : ALMORA