{"_id":"845550d5a1632335e08540436ab973d3","slug":"almora-bageshwar-roadways-of-the-reduced-fare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने अल्मोड़ा-बागेश्वर का किराया कम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने अल्मोड़ा-बागेश्वर का किराया कम किया
ब्यूूराे, अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 20 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्वतीय रूटों में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में अधिक किराया होने के कारण यात्री रोडवेज की बजाए केमू की बसों में सफर करते हैं। इस कारण रोडवेज को काफी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
घाटे से उबरने के लिए रोडवेज ने ट्रायल के तौर पर अल्मोड़ा-बागेश्वर-बरेली सेवा में किराया 129 रुपये से घटाकर 100 रुपये कर दिया है।
यदि इसके उत्साहजनक परिणाम आए तो अन्य रूटों पर भी यात्री केमू के बराबर ही रोडवेज में किराया चुका कर सफर कर सकेंगे।
परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया कि वर्तमान में रोडवेज की बस में अल्मोड़ा से बागेश्वर का किराया 129 रुपये है जबकि केमू की बस में 100 रुपये है।
विज्ञापन
अब रोडवेज की बस में भी अल्मोड़ा से बागेश्वर का किराया 100 रुपये कर दिया गया है। अल्मोड़ा डिपो ने फिलहाल ट्रायल के तौर पर सिर्फ अल्मोड़ा-बागेश्वर-बरेली बस सेवा में किराया कम किया है।
विज्ञापन
इस बस में सफर करने पर यात्रियों से अब तक बागेश्वर से हल्द्वानी का 279 रुपये किराया लिया जाता था, लेकिन अब इसे घटाकर 225 रुपये कर दिया गया है।
एआरएम ने कहा है कि यदि प्रारंभिक तौर पर इस व्यवस्था के उत्साहजनक परिणाम मिले तो अन्य रूटों पर भी किराया घटाकर केमू के बराबर किया जाएगा।