फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora and Ranikhet online by employment offices

अल्मोड़ा और रानीखेत के सेवायोजन कार्यालय भी हुए ऑनलाइन

Wed, 04 Feb 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 04 Feb 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन

सुदूर क्षेत्र के युवाओं को सेवायोजन कार्यालयों में नाम रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अब घंटों लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। जिले के दोनों सेवायोजन कार्यालय ऑनलाइन सेवा से जुड़ गए हैं। युवा घर बैठे वेबसाइट पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने के 15 दिन के भीतर कार्यालय में वेरिफिकेशन कराना जरूरी है। अन्यथा रजिस्ट्रेशन स्वत: निरस्त हो जाएगा।

विज्ञापन


भिकियासैंण, भतरौंजखान, स्याल्दे, सल्ट, देघाट, द्वाराहाट, चौखुटिया सहित उपमंडल की छह तहसीलों के लिए एकमात्र रानीखेत में सेवायोजन कार्यालय है। रोजगार के लिए युवाओं को रजिस्ट्रेशन कराने में भारी परेशानी होती है। दूर-दराज के युवाओं को कई दिन लग जाते हैं। कई घंटों तक लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है, जिसके चलते पैसा और समय दोनों बर्बाद होते हैं। अब प्रदेश के सभी सेवायोजन कार्यालयों को कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन होने के बाद दूरस्थ क्षेत्र के युवा घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रानीखेत में यह प्रक्रिया 11 फरवरी तक शुरू होगी। जबकि अल्मोड़ा में छह फरवरी से ऑनलाइन व्यवस्था शुरू हो जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण दे दिया गया है।
विज्ञापन


वेरिफिकेशन के लिए स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा आधार
रानीखेत। वरिष्ठ सेवायोजन अधिकारी एलएस बिष्ट ने बताया कि सेवायोजन कार्यालयों को ऑनलाइन करने के बाद 15 फरवरी तक उन्हें ई-डिस्ट्रिक्ट और कॉमन सर्विस सेंटर से संबद्ध किया जाना है। वेरिफिकेशन के लिए स्थायी निवास प्रमाणपत्र को आधार बनाया जाएगा। पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी कार्यालय ऑनलाइन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed