फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Almora And Bageshwar Escalates Security measures

Almora News: अल्मोड़ा और बागेश्वर में अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Almora And Bageshwar Escalates Security measures
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए जिले के प्रवेश मार्गों पर भी की जा रही सघन चेकिंग
विज्ञापन




अल्मोड़ा/बागेश्वर। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए अल्मोड़ा में डीएम आलोक कुमार पांडेय ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टियां रद कर दी है। बागेश्वर में डीएम आशीष भटगांई ने भी कहा कि वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए किसी भी अधिकारी को अगले आदेश तक अवकाश नहीं दिया जाएगा।
अल्मोड़ा में जिले के सभी अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया गया। कहा कि जिले के प्रवेश मार्गों में पुलिस टीमें संदिग्ध वाहन, वस्तु और व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखे हैं। इसके अलावा सघन चेकिंग भी की जा रही है। नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी पुुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। जिले में पर्याप्त मात्रा में जवानों की मुस्तैदी बढ़ा दी गई है। पुलिस सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सतर्क मॉनिटरिंग कर रही है। जिले में पुलिस टीमें आपराधिक और संदिग्ध तत्वों की तलाश के लिए सघन सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन





पूर्व सैनिकों के परिवारों को दिक्कतें होने पर लीग से कर सकेंगे संपर्क





अल्मोड़ा। उत्तराखंड पूर्व सैनिक लीग की कचहरी बाजार स्थित कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। पूर्व सैनिकों ने भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के दृष्टिगत सरकार का कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने देने का निर्णय लिया। उन्होंने भारत की जवाबी कार्रवाई की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने प्रशासन की ओर से किसी भी तरह का दायित्व दिए जाने पर उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। लीग के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि पूर्व सैनिकों के परिवारों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है तो वह लीग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मदद के लिए 9410311596, 9410916335 पर संपर्क करें। रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि ब्लड बैंक में हर संभव भंडारण का प्रयास किया जाएगा। वहां लीग के अध्यक्ष दिनेश तिवारी, सुरेश जोशी, आशीष वर्मा, पूरन चंद्र लोहनी, राजेंद्र सिंह शाही, मोहन सिंह अल्मियां, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed