{"_id":"6872adb4d54f1b85da070f65","slug":"allegation-over-election-to-ranikhet-mla-ranikhet-news-c-232-1-ha11012-130809-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: रानीखेत विधायक पर नाम वापसी का दबाव बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: रानीखेत विधायक पर नाम वापसी का दबाव बनाने का आरोप
Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी ने जताई जान को खतरे की आशंका, थाने में दी तहरीर
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पंचायत चुनाव को लेकर भिकियासैंण ब्लॉक की थैली पाली क्षेत्र पंचायत सीट पर सियासी तापमान चरम पर पहुंच गया है। यहां से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और उनके भाई सतीश नैनवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने विधायक और उनके भाई नाम वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने जान का खतरा होने का भी अंदेशा जताया है।
शनिवार को भतरौंजखान थाने में दी तहरीर में भूपेंद्र सिंह निवासी ग्राम जैनल कहा कि उन्होंने पंचायत चुनाव के लिए क्षेत्र पंचायत की थौली पाली सीट से नामांकन कराया था। इस सीट से विधायक के भाई सतीश नैनवाल ने भी नामांकन कराया था। नामांकन के ही बाद से उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा था। नाम वापसी की अवधि 10–11 जुलाई के दौरान विधायक और उनके भाई ने उन पर दबाव बनाया गया। दोनों कई बार उनके घर पहुंचे और उनके परिजनों को धमकाया। भूपेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को जान-माल का खतरा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार के किसी सदस्य को कोई नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल और उनके परिवार की होगी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग प्रशासन और चुनाव आयोग से की है। इस गंभीर आरोप के बाद से पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई और चुनाव आयोग के रुख पर टिकी है। रानीखेत विधायक और उनके भाई के खिलाफ तहरीर देने वाला भूपेंद्र सिंह भी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
इनसेट कोट-
जो भी आरोप मेरे और मेरे भाई के ऊपर लगाए गए हैं वो निराधार हैं। झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक पृष्ठ भूमि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
डॉ. प्रमोद नैनवाल, रानीखेत विधायक।
-- -- -- --
कोट-
तहरीर के संबंध में जानकारी है इस संबंध में थानाध्यक्ष से जानकारी जुटाई जाएगी। पंचायत चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।