फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   All-round opposition of third division, CM's effigy burnt

तीसरे मंडल के विरोध में सीएम का फूंका पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
All-round opposition of third division, CM's effigy burnt
चौघानपाटा में मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते युवा जन संघर्ष मंच के लोग। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। गैरसैंण को राज्य का तीसरा मंडल बनाने का विभिन्न संगठनों की ओर से विरोध जारी है। शनिवार को युवा जन संघर्ष मंच ने गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर निर्णय वापस लेने की मांग की। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

चौघानपाटा में युवा जन संघर्ष मंच के संयोजक मनोज बिष्ट भय्यू ने कहा कि गैरसैंण को मंडल घोषित करना पूरी तरह औचित्यहीन है। सरकार ने बगैर सोचे-समझे अल्मोड़ा और बागेश्वर दोनों जिलों को गैरसैंण मंडल में समायोजित कर दिया। जो अल्मोड़ा के इतिहास को समाप्त करने की साजिश है। इस वक्त प्रदेश को तीसरे मंडल की कोई आवश्यकता नहीं है। सभी ने एक स्वर में फैसले को वापस लेने की मांग की। वहां जिपं सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, सुनील बिष्ट, अभिषेक पांडे, राहुल बिष्ट, सूरज वाणी, आशीर्वाद गोस्वामी, वैभव पांडे, दिलजीत सिंह, रिंकू भट्ट, नीरज डंगवाल, शुभम पांडे, रिंकू गुप्ता, विक्की पवार, नितिन गुप्ता आदि थे। उधर, उत्तराखंड लोक वाहिनी ने गैरसैंण मंडल का विरोध किया। जंगबहादुर थापा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल के बदले गैंरसैंण को जिला बनाए जाने पर जोर दिया। इस मौके पर पूरन चंद्र तिवारी, दयाकृष्ण कांडपाल, जगत रौतेला, सुशीला धपोला, अजय मित्र बिष्ट, हरीश मेहता, हारिस मुहम्मद, रेवती बिष्ट आदि रहे। उधर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने कहा कि कुमाऊं हमारी पहचान है। हम तीसरे मंडल को नहीं स्वीकारेंगे।
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ
अल्मोड़ा। गैरसैंण को तीसरा मंडल घोषित किए जाने के विरोध में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार को महंगाई और विकास की ओर ध्यान देना चाहिए लेकिन वह औचित्यहीन कार्य कर रही है। इस मौके पर उज्ज्वल जोशी, कमल कोरंगा, ललित सिह फर्त्याल, मयंक बिष्ट, नितिन भंडारी, दीपक सिंह मेहरा, रितिक राज, आशीष भारती, शुभम भारती, गोपाल मेहरा, इंदर गोस्वामी, करन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-(06एएलएम08पी)
फोटो-(06एएलएम09पी, 10पी, 11पी, 12पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed