{"_id":"5963be094f1c1b74028b46b6","slug":"alert-inspecting-of-ultrasound-centers-every-month-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर माह करें अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर माह करें अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण : डीएम
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिले में कन्या भ्रूण हत्या रोकने को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हर माह अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करें। डीएम विकास भवन में पीसीपीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक ले रहे थे। उन्होंने अंजलि अस्पताल में दूसरी मशीन के क्रियाशील होने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
चंद्रशेखर क्लीनिक के अल्मोड़ा स्थित अल्ट्रासाउंड के समय और दिनांक में परिवर्तन करने के संबंध में निर्देश और संबंधित संचालक से समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पीसीपीएनडीटी के अंतर्गत फार्म एक के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने जागेश्वर श्रावणी मेले और नंदा देवी मेले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
डीएम ने अन्य लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए और कहा कि जिनका नवीनीकरण किया जाना है उसकी स्थिति स्पष्ट करें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता ह्यांकी ने भी विचार रखे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. निशा पांडे, डा. एके सिंह, शासकीय अधिवक्ता गिरीश फुलारा, हिमांशु स्यूनरी, जिला समन्वयक दीपक भट्ट, ग्रास संस्था के गोपाल चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन