फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   "Alcohol has ruined the future of youth '

‘शराब ने युवाओं का भविष्य किया बर्बाद’

Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 03 Nov 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
"Alcohol has ruined the future of youth '
नशा उन्मूलन की शपथ लेते लोग। - फोटो : अमर उजाला

नशा हटाओ, पलायन रोको पद यात्रा का ताड़ीखेत विकासखंड के सिलोर घाटी के गांवों में स्वागत हुआ। लोगों ने शराब उन्मूलन के खिलाफ एकजुटता का संकल्प जताया और सामूहिक रूप से शपथ भी ली। वक्ताओं ने कहा कि शराब ने जहां युवाओं का भविष्य अंधकारमय बना दिया है, वहीं पलायन के कारण गांव के गांव खाली हो रहे हैं। 

विज्ञापन


 पद यात्रा सिलोर घाटी के देवलीखेत, नाफणा, दुभणा, सैनेरी, ड्योड़ाखाल आदि गांवों में पहुंची। पद यात्रा के संयोजक डा. प्रमोद नैनवाल ने ग्रामीणों को संबोधित किया। कहा कि सरकारों की उपेक्षा के चलते पहाड़ के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। बंदर, सुअरों के आतंक के कारण सोना उगलने वाले खेत बंजर होने की कगार पर हैं। पलायन रोकने के लिए सरकार की तरफ से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। गांवों में सिर्फ  बुजुर्ग ही बचे हैं। ऐसे में कैसे पहाड़ का विकास होगा। गांव-गांव में शराब का प्रचलन बढ़ रहा है। जिस कारण युवाओं का भविष्य खतरे में है।
विज्ञापन


पहाड़ के विकास के लिए इस बुराई को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने लोगों से इस मुहिम को आगे बढ़ाने में सहयोग मांगा। इस मौके पर प्रधान जगत सिंह, किशन सिंह, गोपाल सिंह, जीवन सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, कुंवर सिंह गोसाई सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed