{"_id":"5cdc128dbdec2207340743fc","slug":"akshay-second-place-in-the-beech-model-toll-competition-in-melbourne","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय को मेलबर्न में बीच मॉडल टॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय को मेलबर्न में बीच मॉडल टॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान
Wed, 15 May 2019 10:39 PM IST
दीपक नेगी
almora
almora
Published by: दीपक नेगी
Updated Wed, 15 May 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
कोच के साथ अक्षय।
- फोटो : amar ujala
नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी अक्षय ठाकुर ने डब्ल्यूएफएफ द्वारा आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कराई गई शारीरिक सौष्ठव की बीच मॉडल टॉल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आयोजक कामा क्लासिक की ओर से कराई गई प्रतियोगिता 12 मई को मेलबर्न में हुई थी। जिसमें अलग-अलग वर्गों में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
दीवान सिंह रावत के 31 वर्षीय पुत्र अक्षय ठाकुर ने जीआईसी अल्मोड़ा से इंटर किया और उसके बाद वह 2013 में मेलबर्न चले गए। तब से वह मेलबर्न में ही रहते हैं। इस दौरान वहां उन्होंने पिज्जा पास्ता का खुद का आउटलेट खोला। बॉडी बिल्डिंग की ओर रुझान होने के कारण अक्षय बीते दो साल से कोच पॉल जॉयीलियन से प्रशिक्षण भी ले रहे थे।
विज्ञापन
अक्षय ठाकुर ने मेलबर्न से फोन पर अमर उजाला को बताया कि डब्ल्यूएफएफ फेडरेशन की तरफ से कामा क्लासिक ने प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। प्रतियोगिता में उन्होंने बीच मॉडल टॉल वर्ग में हिस्सा लिया और प्रतिभागियों में दूसरा स्थान प्राप्त किया। एक समारोह के दौरान आयोजक के पदाधिकारियों ने उन्हें ट्राफी देकर सम्मानित किया। इधर अक्षय के भाई दर्शन रावत समेत परिजनों और खेल प्रेमियों ने अक्षय की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
विज्ञापन