फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ajadi ka amrit Mahotsava in Almora

शहीदों के बलिदान को हमेशा याद रखें: कुलपति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ajadi ka amrit Mahotsava in Almora
कार्यक्रम में मौजूद कुलपति प्रो. एनएस भंडारी और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ‘आजादी के 75 सालों में असंख्य शहीदों के बलिदान को याद करें, जिन शहीदों को लोग कम जान पाए हैं और वह रिकॉर्ड में नहीं आए हैं उन्हें सब मिलकर सहेजने का प्रयास करें।’ यह बातें एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के वनस्पति विज्ञान विभाग में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हुए कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एनएस भंडारी ने कहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कुलपति एनएस भंडारी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी कोरोना की भयावह स्थिति से गुजर रहे हैं। लेकिन हमने आशा नहीं छोड़ी है। विपरीत परिस्थितियों में समाज के लिए कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में विवि के सभी विभागों ने सराहनीय कार्य किए हैं। कार्यक्रम संयोजक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बलवंत कुमार ने कार्यक्रम में विभाग के बीते एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती और विवि विशेष कार्याधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता प्रशासन प्रो. पीएस बिष्ट और संचालन डॉ. मंजूलता उपाध्याय ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. बलवंत कुमार, डॉ. धनी आर्या, डॉ. मनीष त्रिपाठी, डॉ. उमंग सैनी, डॉ. ललित चंद्र जोशी, डॉ. मनीष त्रिपाठी, प्रमोद भट्ट, तनुजा साह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का सम्मान
अल्मोड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। इस मौके पर निबंध प्रतियोगिता में तनुजा साह, रिया गुप्ता, हितेश पांडे, हिमानी तिवारी, पूजा, हिमानी दुर्गापाल, मीनाक्षी कनवाल, पूजा जोशी, ममता कनवाल, पूजा मेहता, सुनीता, ज्योति जोशी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रतीक चिन्ह समेत प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed